भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन, नेताओं ने संगठन और राष्ट्रवाद पर रखा जोर

Location: Garhwa


प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में गढ़वा जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन चतरा के लोकप्रिय सांसद कालीचरण सिंह एवं गढ़वा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से भाजपा का झंडा फहराकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर उद्घाटन सत्र की शुरुआत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की। उद्घाटन सत्र में जिला प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, वर्ग प्रभारी विजय आनंद पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा महेश प्रताप देव, रघुराज पांडेय, ओमप्रकाश केसरी, ठाकुर प्रसाद महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, घूरन राम, सूरज गुप्ता, अरविंद तूफानी, विनोद चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी एवं राजीव रंजन तिवारी सहित कई नेता उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत मनोज जायसवाल, अनीता गुप्ता, मधुलता कुमारी, मुरारी यादव, जिला महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी, मुकेश कुमार चौबे, जिला मंत्री कंचन जायसवाल, गायत्री देवी, पवन कुमार साहू, डॉ. पतंजलि केसरी एवं धनंजय सिंह ने किया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं आज धरातल पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, किसान, युवा और गरीबों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है।
दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने देश की बाहरी और आंतरिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, फेक करेंसी और नशा तस्करी जैसी बाहरी चुनौतियों के साथ उग्रवाद, सांस्कृतिक विरासत से छेड़छाड़ और जातीय भ्रम जैसी आंतरिक चुनौतियों से निपटने के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है।
तीसरे सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 1952 में जनसंघ की स्थापना राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ हुई थी और बाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार के आधार पर 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत राष्ट्रवादी विरासत मिल रही है।
चौथे सत्र में वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान और संगठनात्मक संरचना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा की जड़ें राष्ट्रवादी सोच में गहराई से जुड़ी हुई हैं और पार्टी जनभावनाओं तथा वैचारिक मजबूती के साथ संगठन को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंडल महामंत्री एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वर्ग नियंत्रक के रूप में रामाशीष तिवारी एवं सह नियंत्रक के रूप में अविनाश पासवान ने जिम्मेदारी निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!