मेराल प्रखंड में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Location: Meral


मेराल: हजरत इमाम हसन और हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम पर्व रविवार को करबला के मैदान में पहलाम के साथ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रखंड मुख्यालय सहित लोवादाग, हासनदाग, बाना, तीसर टेटूका, चामा, दुलदुलवा, दलेली, पचफेड़ी, ओखरगाड़ा, पचफेड़ी दलेली समेत कई गांवों में ताजिया, सीपड़ और अखाड़ा के साथ पारंपरिक जुलूस निकाले गए। जुलूस में कलाकारों द्वारा करतब भी दिखाए गए। सैकड़ों महिला-पुरुष इसमें शामिल रहे।

ओखरगाड़ा गांव में पहुंचे गढ़वा सदर एसडीओ संजय कुमार पांडे को मोहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।

जुलूस मार्ग में कई स्थानों पर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी और समाजसेवियों द्वारा शरबत और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कई स्थानों पर जुलूस मिलन स्थल पर मातम मनाया गया और अपने-अपने कर्बला में पहलाम किया गया।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, शिक्षक ताहिर अंसारी, जाकिर अंसारी, गुलाबास अंसारी, खुर्शीद अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, मुमताज अंसारी, गफूर अंसारी, सद्दाम अंसारी, मंसूर अंसारी, महबूब अंसारी, महफूज अंसारी, अनवर अंसारी, हमीद अंसारी, तौहीद अंसारी, हबीब अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, अकलीम अंसारी, झामुमो नेता अनिल चौधरी, कोमल चौधरी, तीसर टेटूका में जिला परिषद प्रतिनिधि करीब अंसारी, मेराल में झामुमो नेता अतहर अली अंसारी, पचफेड़ी में उप प्रमुख नेजाम खान, मुखिया अजीज अंसारी, लोवादाग में मुखिया प्रतिनिधि दिलजान अंसारी, मेराल से जफिर अंसारी, जहूर रंगसाज, चामा से महबूब अंसारी सहित कई लोग शामिल थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!