मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में पारंपरिक रूप से मनाया गया मुहर्रम पर्व

Location: Manjhiaon


मझिआंव: मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में रविवार को हसन-हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। मझिआंव नगर पंचायत के जामा मस्जिद, जोगींवीर, सकरकोनी, सोनपुरवा, घुरुआ, तलशबरिया तथा बरडीहा प्रखंड के आदर, सेमरी, जतरो बंजारी और सुख नदी समेत कई स्थानों पर मुहर्रम का जुलूस निकाला गया।

जुलूस गाजे-बाजे, सिपर, ताजिया और अखाड़ा के साथ निकला, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक हथियार जैसे तलवार, गड़ासा, भाला, फरसा आदि लेकर शामिल हुए। ध्वनि वाद्ययंत्रों के साथ मातम मनाया गया। बारिश के कारण जुलूस की रफ्तार कुछ धीमी रही, लेकिन इसके बावजूद लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

बस स्टैंड क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों द्वारा लाठी, डंडा, तलवार भांजने सहित अन्य पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मझिआंव में पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, एसआई संजय कुमार मुंडा, चंदन प्रधान, एएसआई आलोक कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और बरडीहा प्रखंड में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

बरडीहा में दंडाधिकारी के रूप में सीआई बंशी पाठक, धनलाल उरांव सहित अन्य पदाधिकारी तैनात रहे। समाचार लिखे जाने तक सभी जुलूस अपने-अपने गंतव्य कर्बला की ओर रवाना हो चुके थे। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!