मृतक के परिजनों को मिलेगा सरकारी नियमानुसार सभी लाभ, घायलों का होगा समुचित इलाज : मंत्री मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचे। एनएच 75 गढ़वा-मुड़ीसेमर मार्ग पर श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव के समीप गत रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में घायलों का मंत्री ने हाल चाल लिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को सांत्वना दिया। ज्ञात हो कि इस सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने सीएस व डीएस को सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मृतक के परिजनों को झारखंड सरकार की ओर से दी जाने वाली सड़क दुर्घटना में दो लाख रूपये का मुआवजा, पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रूपये दिया जाएगा। साथ ही मंत्री ने डीसी को मृतकों के परिजनों को अंबेडकर आवास योजना का लाभ देने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि सभी घायलों का बेहतर इलाज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उन्हें रांची भेज कर बेहतर इलाज कराया जाएगा। परिजनों को घर वापस जाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने निजी वाहन उपलब्ध कराए तथा सीएस को शव वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिए! मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, ताहिर अंसारी, शंभू चंद्रवंशी, रंथा नायक, मयंक द्विवेदी, आयुष सिंह, अहमद अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!