महिला आरक्षण पर केंद्र की मंशा पर उठे सवाल, जातीय जनगणना की मांग

Location: Meral

मेराल। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बिना जातीय जनगणना कराए महिला आरक्षण लागू करना पूरी तरह अनुचित है और इससे सामाजिक न्याय की मूल भावना प्रभावित होगी।
वीरेंद्र साव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है और भारतीय जनता पार्टी जनता को गुमराह कर रही है। उनका कहना है कि जब तक देश में जातीय जनगणना नहीं कराई जाती, तब तक आरक्षण का सही और न्यायसंगत वितरण संभव नहीं हो सकता।
उन्होंने आगे कहा कि महिला आरक्षण का समर्थन सभी को करना चाहिए, लेकिन इसमें सभी वर्गों, विशेषकर पिछड़े, अति पिछड़े, आदिवासी और दलित समुदाय की महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके लिए जातीय आंकड़ों का होना बेहद आवश्यक है।
झामुमो नेता ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पहले जातीय जनगणना कराई जाए, ताकि आरक्षण नीति को प्रभावी और न्यायसंगत तरीके से लागू किया जा सके तथा समाज के सभी वर्गों को उनका अधिकार मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!