Location: Meral
मेराल। भारतीय जनता पार्टी के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने शनिवार को मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन और अधिक मजबूत होगा।
घोषित सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र तिवारी, भोला पासवान, गीता देवी और राम सेवक गुप्ता को मनोनीत किया गया है। वहीं महामंत्री पद के लिए अमित कुमार साह और देवाकांत ओझा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्री पद पर सत्येंद्र पाल, फलेश चौधरी, संगीता देवी और श्याम लाल पासवान को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष के रूप में राधेश्याम यादव, कार्यालय मंत्री के रूप में सिकंदर पासवान को जिम्मेदारी दी गई है।
मीडिया प्रभारी के रूप में आलोक कुमार साह, सह मीडिया प्रभारी के रूप में लक्ष्मी नारायणन सिंह, आईटी सेल के लिए कृष्णा विश्वकर्मा और सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रविंद्र चंद्र वंशी को मनोनीत किया गया है।
मंडल अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।











