मझिआंव नगर पंचायत को अब तक नहीं मिली जाम से राहत, गंभीर घायल मरीज की एंबुलेंस आधे घंटे फंसी रही

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि)। मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है। शहर में आए दिन घंटों जाम लगने से आम लोगों, छात्रों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि अन्य प्रखंडों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मझिआंव नगर पंचायत में अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार समस्या उठाए जाने के बावजूद प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया है।
मुख्य सड़क और ब्लॉक रोड पर अतिक्रमण के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है। शुक्रवार को मारपीट में घायल दो गंभीर मरीजों को रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल गढ़वा ले जा रही 108 एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। चालक लगातार सायरन बजाता रहा और लोगों से रास्ता खाली करने की अपील करता रहा, लेकिन न तो मौके पर पुलिस पहुंची और न ही जल्द जाम हट सका।
स्थानीय लोगों के अनुसार फल, मिठाई और कपड़ा दुकानदार नाली से बाहर तक दुकानें लगा देते हैं। साथ ही कुछ स्थायी दुकानदार अपने दुकानों के सामने फुटपाथी दुकानदारों से प्रतिदिन 50 से 100 रुपये लेकर दुकान लगवाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
जाम के कारण स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित मरीजों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत बने लगभग 16-17 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका है। इसे भी जाम का एक बड़ा कारण माना जा रहा है।
यह मार्ग झारखंड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को जोड़ता है, जिससे यहां भारी वाहनों का भी लगातार आवागमन होता रहता है।
बताया जाता है कि खाता संख्या 208, प्लॉट संख्या 553, 554, 555 तथा ब्लॉक रोड के कई स्थानों की सरकारी अमीन से मापी कराकर पूर्व सीओ शारदानंद देव द्वारा लाल निशान भी लगवाया गया था, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।
इस संबंध में बीडीओ सह प्रभारी सीओ श्रीमती कनक ने कहा कि समय के अभाव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार पुलिस का सहयोग समय पर नहीं मिल पाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन की मापी कराकर अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिया जाएगा, उसके बाद पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!