पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रतिनिधि : वट सावित्री व्रत के अवसर पर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के साथ श्रद्धा एवं आस्था पूर्वक व्रत और पूजा-अर्चना की। अहले सुबह स्नान-ध्यान के बाद महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा की।
नगर पंचायत सहित दोनों प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस व्रत को किया। इस दौरान पुरोहित विनय पाठक, वीरेंद्र पाठक, अनिल पाठक और सोनू पाठक समेत अन्य पुरोहितों ने “सावित्री-सत्यवान व्रत कथा” का श्रवण कराया।
नगर पंचायत अंतर्गत चंद्री शिव मंदिर, देवी मंदिर, कोयल नदी तट स्थित शिव मंदिर तथा विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष के समीप महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा लपेटने की परंपरा निभाई और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की।
पूजा के बाद घर लौटने पर महिलाओं ने अपने-अपने पति को मीठा शर्बत पिलाया, पंखा झलकर उनका आशीर्वाद लिया तथा सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।
सबसे अधिक भीड़ नगर पंचायत ब्लॉक के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में देखी गई, जहां दर्जनों गांवों से आई हजारों महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट सावित्री पूजा संपन्न की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

    16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

    मझिआंव नगर पंचायत को अब तक नहीं मिली जाम से राहत, गंभीर घायल मरीज की एंबुलेंस आधे घंटे फंसी रही

    मझिआंव नगर पंचायत को अब तक नहीं मिली जाम से राहत, गंभीर घायल मरीज की एंबुलेंस आधे घंटे फंसी रही

    पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

    पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

    कांडी में गरजा बुलडोजर, सड़क से हटे सालों पुराने कब्जे

    कांडी में गरजा बुलडोजर, सड़क से हटे सालों पुराने कब्जे

    पुत्री की प्रखंड में प्रथम स्थान पर खुशी में दीपक यादव ने विद्यालय परिवार को किया सम्मानित

    पुत्री की प्रखंड में प्रथम स्थान पर खुशी में दीपक यादव ने विद्यालय परिवार को किया सम्मानित

    नए सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने संभाला पदभार

    नए सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने संभाला पदभार
    error: Content is protected !!