16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Location: पलामू


पलामू। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ जी की पारंपरिक रथयात्रा 16 जुलाई, गुरुवार को भव्य रूप से निकाली जाएगी। रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर हरे कृष्ण निवास, डालटनगंज में इस्कॉन पलामू के अध्यक्ष श्रीमान गौरधाम प्रभु जी की अध्यक्षता में विशेष बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन पलामू, गढ़वा, मझिआंव एवं जपला के संयुक्त प्रयास से संपन्न होगा। आयोजकों ने बताया कि श्रील प्रभुपाद के आशीर्वाद से इस वर्ष की रथयात्रा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा।
रथयात्रा हरे कृष्ण निवास से प्रारंभ होकर भारत माता चौक (साहित्य समाज), हॉस्पिटल चौक, छः मुहाने (राजेंद्र प्रसाद चौक), सुभाष चौक, बेलवाटिका चौक, स्टेशन रोड, शहीद चौक (कचहरी चौक), ओवरब्रिज, चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा चौक), बायपास रोड, बैरिया चौक, मां गायत्री मंदिर रोड होते हुए पुनः भारत माता चौक से हरे कृष्ण निवास पहुंचकर संपन्न होगी।
करीब 11 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल होंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से रथयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। उनका कहना है कि भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी पकड़ने मात्र से कई जन्मों के कर्मों का उद्धार हो जाता है।
बैठक में विशेष रूप से इस्कॉन पलामू अध्यक्ष श्रीमान गौरधाम प्रभु जी, मंगल सिंह, सुंदर माधव प्रभु, कैलेंद्र प्रभु जी, अरविंद प्रभु जी, विकास प्रभु जी, हर्षवर्धन प्रभु जी, लव-कुश प्रभु जी, उत्तम प्रभु जी, प्रफुल्ल प्रभु जी, प्रखर प्रभु जी, अर्पण प्रभु जी, शिव प्रभु जी, राघवेंद्र प्रभु जी, अमित प्रभु जी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
जय जगन्नाथ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!