भवनाथपुर में पंसस चंदन ठाकुर पर जातिसूचक गाली और छेड़छाड़ का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। ढ़ेकुलिया निवासी एक महिला ने भवनाथपुर उत्तरी के पंचायत समिति सदस्य सह भाजपा नेता चंदन ठाकुर पर जातिसूचक गाली-गलौज और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में दिए गए आवेदन के आधार पर भवनाथपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आवेदिका संगीता देवी, जो ढ़ेकुलिया निवासी बबन पासवान की पत्नी हैं, ने थाने में दर्ज कराए आवेदन में बताया कि 9 अप्रैल 2025 को वह घर का काम निपटा कर लौट रही थीं। इसी दौरान सब्जी बाजार के पीछे गड्ढे के पास चंदन ठाकुर ने उनका हाथ पकड़कर जबरन गाड़ी पर बैठाने की कोशिश की। जब उन्होंने शोर मचाया, तो चंदन ठाकुर मौके से फरार हो गया। भागते समय वह उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए देख लेने की धमकी भी दे गया।

उधर, पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर ने भी संगीता देवी के पति बबन पासवान के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है।

इस मामले में थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। जांच के क्रम में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!