मेराल में बाबासाहेब की जयंती पर कार्यक्रम, BSP प्रभारी डॉ. लालजी मेधंकर ने किया संबोधित

Location: Meral


मेराल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में सोमवार को मेराल डंडई रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बसपा के केंद्रीय राज्य प्रभारी डॉ. लालजी मेधंकर, पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी, प्रदेश सचिव सुनीता देवी तथा एससी-एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रघुराई राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. लालजी मेधंकर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन को केवल बसपा प्रमुख बहन कुमारी मायावती ही साकार कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन संविधान की रक्षा के नाम पर देश की जनता को गुमराह कर सत्ता प्राप्त करना चाहता है, जबकि सबसे अधिक संविधान संशोधन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही हुए हैं।

कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव सुनीता देवी, गढ़वा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल, प्रदेश सचिव प्रमोद राम, जिला प्रभारी ज्ञानी राम, शनेश्वर राम, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर मेहता, वीरेंद्र चंद्रवंशी, अधिवक्ता कामता राम, सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल राम, समाजसेवी डॉ. अनिल साह, कोषाध्यक्ष कामता सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

जयंती समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदा पासवान ने की, जबकि संचालन गढ़वा विधानसभा अध्यक्ष मोतीराम ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ. पतंजलि केसरी द्वारा तीन दर्जन से अधिक बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय राम, राजेंद्र राम, बिन्हाई राम, सुनील डेविड, विजय कुमार, संदीप कुमार सुमन, वार्ड सदस्य भोलाराम, सुरेश राम, आर्यन कुमार, शिव राम, हलखोरी राम, राहुल कुमार, रामकुमार राम, मनोज राम, हरी राम, सोमनाथ, बहादुर राम, भिखारी राम, शिव शंकर राम, पिंकू कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!