भवनाथपुर में खेल प्रतिभाओं का जलवा, अंतरविद्यालयी कैरम प्रतियोगिता में छात्रों ने मारी बाजी

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निदेशक के निर्देशानुसार राज्य के सभी विद्यालयों में सोमवार को प्रथम अंतरविद्यालयी कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, भवनाथपुर में भी इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय, व्याख्याता सुशील कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक राकेश कुमार वर्मा और आईसीटी इंस्ट्रक्टर मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से कैरम के स्ट्राइकर को खेल कर की गई। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक राकेश कुमार वर्मा की देखरेख में हुआ।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:

  • एकल वर्ग में – कक्षा 10 के अखिलेश कुमार विजेता घोषित किए गए।
  • युगल वर्ग में – वास्तविक कुमार और श्रीकांत कुमार की जोड़ी विजेता बनी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए व्याख्याता सुशील कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्रों के लिए आयोजित की गई है। इसका अगला चरण 8 मई को प्रखंड स्तर, 14 मई को जिला स्तर और 17 व 18 मई को राज्य स्तर पर संपन्न होगा। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवधि में इस तरह की इनडोर खेल प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं और ऐसी पहल विद्यालयों में नियमित रूप से होनी चाहिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!