बाबा खोण्हर नाथ मंदिर ट्रस्ट में नयी सुबह, नई समिति को मिली जिम्मेदारी, आस्था और पारदर्शिता का होगा संगम

Location: Garhwa

गढ़वा: जिले के गिजना स्थित ऐतिहासिक व श्रद्धा का केंद्र  बाबा खोण्हर नाथ मंदिर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल सामने आई है। झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड ने मंदिर ट्रस्ट की पूर्व 11-सदस्यीय समिति को भंग करते हुए एक नई समिति का गठन किया है। यह निर्णय ट्रस्ट के सचिव मनोज कुमार तिवारी द्वारा दर्ज शिकायत और न्यास बोर्ड के सदस्य श्री संजीव कुमार तिवारी द्वारा की गई विस्तृत जांच के आधार पर लिया गया।

यह कार्रवाई बिहार राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950 (अंगीकृत) की धारा 29(2) एवं 32 के अंतर्गत की गई, जिसमें धार्मिक स्थलों की पारदर्शिता, समुचित संचालन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। नई समिति अगले आदेश तक कार्यरत रहेगी।

नवगठित समिति में शामिल प्रतिष्ठित सदस्य हैं:

  • अध्यक्ष: परेश कुमार तिवारी
  • उपाध्यक्ष: सिद्धेश्वर उपाध्याय व दिनेश राम
  • सचिव: मनोज कुमार तिवारी
  • कोषाध्यक्ष: दिलीप कुमार तिवारी
  • सदस्यगण: जवाहीर चौधरी, अरुण दूबे, राजेश कुमार गुप्ता, संजय तिवारी, रामसरिख चंद्रा, गौतम कुमार चंद्रवंशी

नई समिति को सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व:

  • मंदिर की चल-अचल सम्पत्तियों का अभिलेख और संरक्षण
  • आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा एवं बैंक खाता संचालन
  • राग-भोग, पूजा-पाठ एवं धार्मिक परंपराओं की नियमित व्यवस्था
  • बजट और वित्तीय रिपोर्ट बोर्ड को समय पर प्रेषित करना
  • मंदिर भवनों का संधारण एवं सौंदर्यीकरण
  • जनसहभागिता के साथ धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन
  • धार्मिक उद्देश्यों के अनुरूप ट्रस्ट का संचालन और सामाजिक समर्पण

ट्रस्ट समिति ने आश्वस्त किया है कि बाबा खोण्हर नाथ की धार्मिक गरिमा, आस्था और परंपरा को सर्वोपरि रखते हुए ट्रस्ट की सभी गतिविधियों को पारदर्शिता और नियमबद्धता के साथ संचालित किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!