बरसात में पशु रोगों से बचाव को लेकर सोनदाग से शुरू हुआ चिकित्सा शिविर सह जागरूकता अभियान

Location: Ranka

ंरंका (गढ़वा): झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देश पर बरसात के मौसम में पशुओं में होने वाली संभावित बीमारियों से बचाव को लेकर चिकित्सा शिविर सह जागरूकता अभियान की शुरुआत शनिवार को रंका प्रखंड के सोनदाग गांव से की गई। यह अभियान आगामी 17 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान प्रखंड के सभी 81 गांवों में शिविर आयोजित कर पशुपालकों को चपका, चेचक, खुरहा सहित अन्य मौसमी बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। शनिवार को सोनदाग गांव में आयोजित शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर 70 पशुओं का टीकाकरण किया गया।

शिविर में उपस्थित रणजीत डे ने ग्रामीण पशुपालकों से अपने सभी पशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में मोबाइल चिकित्सा वैन की मदद लें या नजदीकी पशु अस्पताल से संपर्क करें।

शिविर में बड़ी संख्या में बकरी सहित अन्य पशुओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक दवाएं भी वितरित की गईं। मौके पर चलंत चिकित्सा वाहन के चिकित्सक डॉ. रवि कुमार गुप्ता, चिकित्सा कर्मी बिनोद कुमार रजक, मो. कैमु्द्दीन अंसारी, सत्यप्रकाश ठाकुर, नितीश प्रजापति समेत कई अन्य मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!