4 जून को भाकपा करेगी सतबरवा प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन – रूचिर तिवारी

Location: पलामू

प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर व्याप्त भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी से आम जनता है परेशान – भाकपा

मेदिनीनगर।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डाल्टनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने आज सतबरवा अंचल के ट्रेनिंग स्कूल छात्रावास में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और उन्होंने कहा कि सतबरवा अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में बिजोलिया गिरी एवं भ्रष्टाचार हावी है आम जनता का कोई भी काम बिना घूस के नहीं हो रहा है दलित आदिवासियों के खटियाणी जमीन का रसीद भी नहीं कट रहा है एवं ऑनलाइन करने में उन्हें अंचल कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है वही आय एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने में भी एक-एक महीना लग जा रहा है ब्लॉक के कर्मचारी गांव के अंदर नहीं जा रहे हैं एवं बंद कमरा में जमीन का मोटेशन करने एवं ऑनलाइन करने में घुसखोरों कर रहे हैं इन्हीं जन समस्याओं को लेकर के भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी सतबरवा आंचल कमेटी के द्वारा आम जनता को साथ लेकर दिनांक 4 जून को सतबरवा अंचल कार्यालय सह प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा। आम जनता से अपील करते हैं कि आप इस जन आंदोलन में सहयोग देकर प्रदर्शन एवं घेराव में शामिल होकर अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़े। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम राज तिवारी, उमेश सिंह चेरो, करीमन पासवान,सनी सिंह रंगबहादुर सिंह,ललन राम,अवध बिहारी मेहता, बालेश्वर सिंह, सरयू मेहता, धानो देवी, शंकर सिंह,भजन सिंह ऐकता रामचंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, कमलेश सिंह,उदिप सिंह, रामजन्म मांझी, ललन सिंह, संजय चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!