पलामू : हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 18, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

पलामू– सतबरवा थाना कांड संख्या 56/2026 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी रवि सिंह (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल करीब 3.5 फीट लंबा बांस का लाठी भी बरामद किया गया है।
बताया गया कि मृतक पवन कुमार सिंह की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। इस संबंध में सतबरवा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस लगातार जांच में जुटी थी।
एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर भी छानबीन जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!