गढ़वा को टेबल टेनिस से मिल रही नई पहचान : एलडीएम सत्यदेव रंजन

Location: Garhwa


15वीं गढ़वा जिला अंतर-स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न
गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित 15वीं गढ़वा जिला अंतर-स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक, जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह एवं सचिन आनंद सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एलडीएम सत्यदेव रंजन ने कहा कि गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ ने क्रिकेट की छाया से बाहर निकालकर टेबल टेनिस को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त संसाधनों के भी खिलाड़ियों को तैयार कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना बड़ी उपलब्धि है। आज जिले के 18 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं, जो गढ़वा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की असली अमीरी यहां के प्रतिभाशाली बच्चे हैं।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में स्पोर्ट्स साइंस लैब की स्थापना की गई है, जहां खिलाड़ियों की क्षमता की जांच कर उन्हें उपयुक्त खेल चुनने में मदद दी जाती है। उन्होंने खिलाड़ियों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने की अपील की।
जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि खेल को आगे बढ़ाने में खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने जानकारी दी कि संघ की ओर से जल्द ही समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि गढ़वा खेल प्रतिभाओं की भूमि है और टेबल टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जिले के खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है। वहीं सचिन आनंद सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 106 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष सह कोच कमलेश कुमार दुबे ने किया। मौके पर सह सचिव प्रिंस सोनी, अमोद कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह, अजय कुमार ठाकुर, उमेश सिंह, प्रिंस दुबे, रोहन तिवारी, अमित सिंह, आनंद कुमार सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
ओपन बालक वर्ग : हर्षित कुमार पांडे चैंपियन
ओपन बालिका वर्ग : अंजलि कुमारी चैंपियन
बालक टीम चैंपियन : गोविंद उच्च विद्यालय
बालिका टीम चैंपियन : सीएमएस ओई बालिका उच्च विद्यालय
आयु वर्ग अनुसार विजेता
अंडर-11 बालक : अर्णव कुमार दुबे
अंडर-11 बालिका : पृशा मिश्रा
अंडर-13 बालक : रोहन पाल
अंडर-13 बालिका : पलक भारती
अंडर-15 बालक : मयंक राज
अंडर-15 बालिका : वर्षा रानी
अंडर-17 बालिका : रिद्धि सिंह
डबल्स मुकाबले
ओपन बालिका डबल्स : अंजलि कुमारी एवं आयुषी कुमारी पांडे की जोड़ी विजेता
ओपन बालक डबल्स : हर्षित कुमार पांडे एवं सचिन कुमार की जोड़ी विजेता

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!