पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 22, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू



मेदिनीनगर/पलामू। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने जिले की तीन महत्वपूर्ण एवं जर्जर सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उपायुक्त पलामू तथा कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल डालटनगंज को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि इन सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण आम लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।
सांसद ने अपने पत्र में कहा कि ये तीनों सड़कें पलामू जिले के हजारों लोगों की दैनिक आवाजाही से जुड़ी हैं। इनका शीघ्र निर्माण एवं चौड़ीकरण होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, साथ ही विकास, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी सुगम होगी।
उन्होंने जिन सड़कों के निर्माण की मांग की है, उनमें पहली सड़क पोखराहा मोड़ (पीडब्ल्यूडी डालटनगंज-पांकी रोड) से बढ़कागांव होते हुए खनवां चौक (डालटनगंज-बैरिया-पाटन रोड) तक लगभग सात किलोमीटर शामिल है। सांसद ने कहा कि यह सड़क वर्तमान में आरईओ के अधीन है और काफी संकीर्ण व जर्जर हो चुकी है। दो वाहनों का एक साथ आवागमन मुश्किल होता है, जबकि दोनों ओर पथ निर्माण विभाग की प्रमुख सड़कें होने के कारण इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने इसे पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर चौड़ी एवं सुदृढ़ सड़क बनाने की मांग की।
दूसरी सड़क डालटनगंज छहमुहान चौक से सुदना गायत्री मंदिर रोड होते हुए बैरिया चौक तक लगभग तीन किलोमीटर है। सांसद ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं तथा दोनों ओर नाली नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा रहता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है और आसपास के घरों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के साथ समुचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
तीसरी सड़क पोखराहा से मेडिकल कॉलेज तक लगभग तीन किलोमीटर की है। सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात को देखते हुए यह सड़क अब अत्यंत संकीर्ण और जर्जर हो चुकी है। उन्होंने सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए सड़क के चौड़ीकरण और नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।
सांसद विष्णु दयाल राम ने संबंधित अधिकारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए इन तीनों सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!