परंपरागत वाद्य कलाकारों संग ‘कॉफी विद एसडीएम’, समस्याओं और समाधान पर होगी चर्चा

Location: Garhwa

गढ़वा: अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने अपने नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस सप्ताह अनुमंडल क्षेत्र के परंपरागत वाद्य कलाकारों को आमंत्रित किया है। आगामी बुधवार, 2 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय में आयोजित इस बैठक में वे कलाकार शामिल होंगे जो ढोल, नगाड़ा, मांदर, भांगड़ा जैसे वाद्य यंत्र बजाकर अपनी जीविका चलाते हैं।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ इन कलाकारों की मांग में कमी आई है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। प्रशासन उनकी समस्याओं को समझकर समाधान निकालने के लिए तत्पर है। इस संवाद में वे अपने व्यक्तिगत और सामूहिक मुद्दों को रख सकेंगे और प्रशासन की ओर से मदद के संभावित उपायों पर चर्चा होगी।
बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे कलाकारों को सरकारी लाभ मिल सके।
एसडीएम ने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम 17वें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को आमंत्रित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान की दिशा में प्रशासन ने कार्य किया।

उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के सभी परंपरागत वाद्य कलाकारों से अनुरोध किया कि वे समय निकालकर बैठक में शामिल हों, ताकि उनकी परेशानियों का निवारण किया जा सके और वे क्षेत्र के विकास में योगदान देते रहें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!