ईद और रामनवमी पर जेएमडी हीरो शोरूम में धमाकेदार सेल, ग्राहकों के लिए खास ऑफर और उपहार

Location: Garhwa

गढ़वा :जिला मुख्यालय के चिरौंजिया स्थित जेएमडी हीरो शोरूम में ईद और रामनवमी के अवसर पर विशेष सेल का आयोजन किया गया। यह सेल सोमवार से शुरू हुई, जिसमें ग्राहकों को विशेष छूट, बोनस उपहार और आकर्षक ऑफ़र दिए जा रहे हैं।
शोरूम के प्रोपराइटर मार्तंड प्रताप सिंह और मणि भद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस सेल का उद्देश्य ग्राहकों को त्योहारों के मौके पर बेहतरीन खरीदारी अनुभव देना है। उन्होंने कहा कि सभी हीरो मोटरसाइकिल्स और स्कूटरों पर विशेष छूट और उपहार दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिल रहा है।
मणि भद्र सिंह ने बताया कि इस सेल के दौरान भारी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं और ऑफर्स का लाभ उठा रहे हैं। शोरूम के कर्मचारी भी ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मार्तंड प्रताप सिंह ने कहा कि यह सेल सिर्फ सस्ती खरीदारी का अवसर नहीं बल्कि ग्राहकों के लिए खुशियों को बढ़ाने का एक माध्यम भी है। इस मौके पर प्रोपराइटर सरोज सिंह देव, सुप्रिया देव सिंह, रणवीर प्रताप सिंह, ध्रुव भद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
शोरूम प्रबंधन ने बताया कि यह विशेष ऑफर अभी जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक ग्राहक इसका लाभ उठा सकें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!