झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

Location: Shree banshidhar nagar



बंशीधर नगर। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी रत्ना श्रीवास्तव एवं बच्चों के साथ रविवार को बंशीधर नगर पहुंचे। उन्होंने विश्वविख्यात बाबा बंशीधर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने वैदिक रीति से पूजा संपन्न कराई।
इस अवसर पर बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी राजेश प्रताप देव (राजेश बच्चा), पुजारी चंद्रशेखर तिवारी, आचार्य सत्यनारायण मिश्रा एवं धीरेंद्र चौबे ने न्यायमूर्ति का चुनरी ओढ़ाकर तथा मंदिर की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
इसके बाद न्यायमूर्ति ने राजा पहाड़ी शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुजारी रामचंद्र पाठक एवं गोविंद पाठक ने रुद्राभिषेक, आरती एवं विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान न्यायमूर्ति ने जिले में शांति, खुशहाली, अमन-चैन और निरंतर प्रगति की कामना की।
राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद एवं रजनीकांत मधुर ने न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रत्ना श्रीवास्तव तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) मनोज प्रसाद का बुके एवं चुनरी देकर स्वागत किया। गोपाल पाठक ने मंदिर की तस्वीर भेंट की।
मौके पर एसडीजेएम सह अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक ओझा, एसडीएम प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार तथा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!