झामुमो सरकार में बंद पेंशन पर भाजपा का हमला, रितेश चौबे ने उठाई पांच हजार रुपए मासिक देने की मांग

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड की हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी है, जिससे पेंशन पर आश्रित लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन से लोगों की दवा, भोजन और वस्त्र की व्यवस्था होती थी, लेकिन अब यह योजना बंद होने से उनकी स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

चौबे ने कहा कि गढ़वा समेत पूरे झारखंड में पेंशन पर निर्भर लोग अब आफिसों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं, लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। इस संकट में पेंशन पर आश्रित लोग पूरी तरह से असहाय हो गए हैं, लेकिन झामुमो सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि “झामुमो सरकार जनविरोधी सरकार है, जो गरीब जनता के लिए कोई काम नहीं कर रही है।”

उन्होंने मंईया सम्मान योजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को धोखा दिया गया है। चुनाव के समय महिलाओं को इस योजना का पैसा देने का वादा किया गया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह वादा पूरी तरह से विफल हो गया। चौबे ने कहा कि पहले वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन मात्र 1000 रुपए मिलती थी, लेकिन वह भी महीनों से बंद है, जबकि मंईया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की राशि कम से कम 5000 रुपए महीने की जाए और तत्काल इस पर अमल किया जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!