जेटेट में भाषाओं को हटाने पर बवाल: भाजपा नेता रितेश चौबे का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

Location: Garhwa


गढ़वा: जेटेट परीक्षा में क्षेत्रीय भाषाओं को हटाए जाने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने राज्य की झामुमो सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कड़ा प्रहार किया है।
रितेश चौबे ने कहा कि जेटेट परीक्षा से हिन्दी, मगही, भोजपुरी और अंगिका जैसी प्रमुख भाषाओं को हटाना सीधे तौर पर झारखंड के युवाओं के साथ भेदभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार पहले भी इस तरह के फैसले लेकर छात्रों के साथ अन्याय कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की आधे से अधिक आबादी इन भाषाओं को बोलती और समझती है, खासकर पलामू प्रमंडल और गढ़वा जैसे क्षेत्रों में ये भाषाएं प्रमुख हैं। ऐसे में इन भाषाओं को परीक्षा से हटाना लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित करने वाला कदम है।
भाजपा नेता ने इसे आम जनता का अपमान बताते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर क्षेत्रीय युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। इस फैसले से छात्रों और युवाओं में भारी नाराजगी और निराशा का माहौल है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और झामुमो इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, जो उनकी “भेदभाव की राजनीति” को दर्शाता है।
रितेश चौबे ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो छात्रों, युवाओं और आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!