गढ़वा में रामनवमी पर भव्य मंगल जुलूस, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा शहर

Location: Garhwa


गढ़वा। रामनवमी 2026 के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय गढ़वा में भव्य मंगल जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। रंका मोड़ से प्रारंभ हुआ यह विशाल जुलूस शहर की मुख्य सड़कों से होकर गुजरा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
जुलूस की शुरुआत रंका मोड़ पर उपायुक्त तथा नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। साथ ही, युवाओं द्वारा हैरतअंगेज करतब और अनुशासित प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति में डूबा रहा और एकता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
महाराष्ट्र से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक भक्ति नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। उनके प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। जगह-जगह पेयजल

की व्यवस्था की गई थी तथा सद्भावना भाईचारे का संदेश देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी जुलूस में शामिल लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था किया है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!