महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ तो बदल जाएगी झारखंड की राजनीतिक तस्वीर, लोकसभा सभा और विधानसभा की सीट बढ़ेगी

रांची: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद झारखंड की राजनीतिक स्थिति में परिवर्तन आएगा। तस्वीर बदल जाएगी. 2029 के चुनाव में लोकसभा और विधानसभा की सीटों में वृद्धि होगी. सीटों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिसमें से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। राज्यसभा की सीटों की संख्या भी बढ़ेगी . विधानसभा और लोकसभा की सीट बढ़ने से कई नए लोगों को राजनीति में सांसद-विधायक बनने का अवसर मिलेगा. राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा. जोड़-तोड़ की राजनीति से भी झारखंड को निजात मिल जाएगा. वर्तमान लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र का स्वरूप बदल जाएगा. कई नए चेहरे सामने आएंगे. पूरी राजनीतिक तस्वीर ही बदल जाएगी.
महिला आरक्षण विधायक विधेयक इसी लोकसभा सभा सत्र में पारित कराने को लेकर केंद्र सरकार ने रणनीति बना ली है. कवायद तेज हो गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं से लगातार बैठक कर विधेयक पर आम राय बनाने की कोशिश कर रहे हैं. लगभग सभी राजनीतिक दल इस पर सहमत होते दिख रहे हैं. झारखंड में अभी लोकसभा की 14 और विधानसभा की 81सीट है. इन सीटों में लगभग 50% की वृद्धि होगी. लोकसभा की 14 सीटों में पांच 5 एसटी व एक सीट एससी के लिए रिजर्व है. 9 सीट जनरल है.
इसी तरह विधानसभा सभा की 81सीटों में 28 सीट एसटी और 9 सीट एससी लिए रिजर्व है. जबकि 44 सीट जनरल है. महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद झारखंड की राजनीति स्थिति में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा. महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ जाएगी. सभी दलों को 33% महिलाओं को टिकट देना  अनिवार्य हो जाएगा. महिलाओं के लिए रिजर्व सीट पर सिर्फ महिलाएं चुनाव लड़ेंगी.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!