गढ़वा में जनता दरबार: उपायुक्त ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

Location: Garhwa


गढ़वा। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए।

जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, अतिक्रमण, योजनाओं का लाभ, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति सहित कई जनहित से जुड़ी समस्याएं सामने आईं।

चिनिया प्रखंड के डोल निवासी दीपक कुमार रवि ने आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2020-21 में मनरेगा योजना के तहत उन्हें व उनकी माता सिपाती कुंवर को गाय पक्का फर्श एवं बकरी सेड निर्माण की स्वीकृति मिली थी। कुछ भुगतान होने के बावजूद कार्य अधूरा है। उन्होंने 2024-25 के लिए पुनः आवेदन भी दिया है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है।

डोल निवासी ही सोनामती कुंवर ने अपनी रैयती भूमि पर अवैध कब्जा हटाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर 2022 को उपायुक्त न्यायालय ने दो सप्ताह के भीतर भूमि पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक अनुपालन नहीं हुआ।

वहीं, सदर प्रखंड के करुआकलां निवासी आभा देवी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में जितेंद्र तिवारी ने उन्हें भूमि बेची, लेकिन बाद में उसी भूमि को किसी और को भी बेच दिया। ना तो पैसा वापस किया गया और न ही भूमि खाली कराई गई। उन्होंने उपायुक्त से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।

वार्ड संख्या 3, ऊंचरी निवासी ध्रुव कुमार ने बताया कि उन्होंने आरसीआईटी कॉलेज, विश्रामपुर, पलामू से बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) में नामांकन लिया था, लेकिन एक साल बाद व्यक्तिगत कारणों से पढ़ाई छोड़ दी। कॉलेज ने प्रवेश के समय उनके मूल प्रमाणपत्र जमा लिए थे, जिन्हें अब वापस नहीं किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जब तक चार वर्षों की पूरी फीस नहीं जमा की जाएगी, दस्तावेज नहीं लौटाए जाएंगे। इस पर उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी शैक्षणिक संस्थान छात्रों के मूल दस्तावेज रोक नहीं सकता। छात्रों को बिना किसी शर्त के उनके दस्तावेज वापस दिए जाएं।

जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!