बरडीहा में शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस का समापन, इमाम हुसैन की कुर्बानी से मिली इंसानियत को प्रेम

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (प्रतिनिधि): प्रखंड के बरडीहा गांव में मुहर्रम के अवसर पर आयोजित शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। यह कार्यक्रम मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में पहली मोहर्रम से सातवीं मोहर्रम तक लगातार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

इस धार्मिक कॉन्फ्रेंस में मौलाना अब्दुल कादिर साहब ने विशेष रूप से शिरकत की और प्रतिदिन अपने विचारों से उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की कुर्बानी, उनके जीवन मूल्यों और कर्बला की ऐतिहासिक घटना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, “इमाम हुसैन ने सच्चाई, इंसाफ और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनकी कुर्बानी आज भी इंसानियत के लिए एक अमिट प्रेरणा है।”

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मौलाना अब्दुल कादिर साहब को मोहर्रम इंतजामिया कमेटी की ओर से फूल-मालाओं से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर हाफिज मनउवर अंसारी, मौलाना सैफुल्लाह अंसारी, कमेटी के सदर राकिब अनवर सोनू, वकील अहमद, रिजवान अहमद, फिरोज आलम, रईस अंसारी, साजिद, खुर्शीद आलम, अमीर हसन, तौहीद आलम, डब्लू, कासिफ, इंतजार, रासिब, महफूज, खालिद, परवेज, अप्पू, एहसान, हलीम, अफरोज, नेहाल, राजा, शेरदिल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!