गढ़वा : बच्चों के बीच खेल सामग्री बांटकर मनाई शादी की सालगिरह

Location: Garhwa

गढ़वा। युवा समाजसेवी प्रवीण जायसवाल ने अपनी शादी की वर्षगांठ को अनोखे अंदाज में सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों के बीच मनाया। गुरुवार सुबह प्रवीण जायसवाल अपनी पत्नी मोनिका राज के साथ विद्यालय पहुंचे और बच्चों को मिठाई खिलाई। इसके बाद उन्होंने बच्चों के बीच खेल सामग्री वितरित की और विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि श्री जायसवाल द्वारा बच्चों के बीच शादी की सालगिरह मनाना प्रेरणादायक है और अन्य लोगों को भी इस तरह के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय परिवार की ओर से दंपति को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी गईं।

प्रवीण जायसवाल ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें बेहद खुशी मिली। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वे अपनी शादी की वर्षगांठ और जन्मदिन इसी तरह समाजसेवा के माध्यम से मनाएंगे। उनकी इस पहल से बच्चे काफी खुश नजर आए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!