रमना: रेलवे टिकट बिक्री राशि गबन का मामला उजागर, दो एजेंटों पर प्राथमिकी दर्ज

Location: Ramana

रमना। धनबाद रेल मंडल के रमना रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री से प्राप्त धनराशि के गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक फिरोज आलम ने मंगलवार को रमना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

थाना को दिए आवेदन के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 में टिकट बिक्री से प्राप्त ₹72,190 की राशि का गबन हुआ। यह मामला राइटर सेफगार्ड लिमिटेड के बाइकर एजेंट अजय कुमार गुप्ता और प्रेमचंद कुमार प्रजापति (दोनों भवनाथपुर के कोनमडरा निवासी) के खिलाफ दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राइटर सेफगार्ड लिमिटेड के ये दोनों कर्मी टिकट बिक्री की राशि रेलवे के खाता संख्या 35595570076 में जमा करने के लिए स्टेशन से बैंक ले जाते थे। हालांकि, उन्होंने राशि बैंक में जमा नहीं की और रेलवे को फर्जी रसीद उपलब्ध करा दी।

ऐसे हुआ खुलासा

हाजीपुर के लेखा विभाग द्वारा बरवाडीहा स्टेशन में ₹16,10,409 के वित्तीय गबन का मामला पकड़ने के बाद रेलवे ने सभी मंडल कार्यालयों को जांच का निर्देश दिया। जांच में यह खुलासा हुआ कि रमना स्टेशन से भारतीय स्टेट बैंक के रेलवे खाता में भेजी गई राशि में गबन किया गया था।

टिकट बिक्री की राशि गबन के इस मामले के उजागर होने के बाद रेल प्रशासन सतर्क हो गया है और जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!