गढ़वा फोरलेन उद्घाटन की तैयारी तेज, नितिन गडकरी 3 जुलाई को करेंगे शिरकत

Location: Garhwa

गढ़वा: आगामी 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के गढ़वा आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गढ़वा जिले के गोवावल क्षेत्र के हुर गांव में उनका स्वागत व उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन व भाजपा नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है।

गडकरी का यह दौरा गढ़वा के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि उनके हाथों संखा–खजूरी–गढ़वा बाईपास फोरलेन मार्ग का औपचारिक उद्घाटन होगा। यह मार्ग सांसद विष्णु दयाल राम और गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की निरंतर पहल और केंद्र से समन्वय का परिणाम है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिली है।

तैयारियों का जायजा लेने के लिए सड़क परिवहन सुरक्षा समिति के सदस्य रवींद्र नाथ तिवारीभाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

गढ़वा वासियों को इस दौरे से कई विकासात्मक घोषणाओं की उम्मीद है, खासकर सड़क नेटवर्क, परिवहन सुविधा और औद्योगिक संपर्कों को लेकर।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्र तिवारीलक्ष्मी पांडेपुलस्त तिवारीरामा शंकर यादवप्रवीण तिवारीराजू चौबेचंदन कुमार समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!