प्रकृति से जुड़ने का संदेश, एसपी अमन कुमार ने पौधारोपण कर बढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Location: Garhwa

गढ़वा : चेंबर ऑफ कॉमर्स गढ़वा इकाई के तत्वावधान में शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन डॉ. अशोक केशरी के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर एसपी अमन कुमार ने कहा, “पर्यावरण को सुरक्षित रखने में पेड़-पौधों का अहम योगदान है। जब हम प्रकृति के करीब होते हैं, तो खुद के भी करीब होते हैं।” उन्होंने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जीव-जंतुओं और पक्षियों का भी आश्रय स्थल हैं।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बबलू पटवा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और प्रदूषण को देखते हुए पौधारोपण समय की मांग है। हर व्यक्ति को विशेष अवसरों पर पौधारोपण जरूर करना चाहिए।

पौधारोपण कार्यक्रम के बाद यातायात पुलिसकर्मियों के बीच रैनकोट और छाता का वितरण भी किया गया, जिससे उनकी बरसात के मौसम में ड्यूटी सुविधा जनक हो सके।

मौके पर डॉ. पातंजली केशरीज्योति प्रकाशराकेश पालपूनम कांस्यकारसंतोष कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!