गढ़वा जिला मत्स्य पदाधिकारी का इलाज के दौरान रांची में निधन, समाहरणालय कर्मियों ने जताया शोक

Location: Garhwa

मृतक की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन

आज सुबह लगभग 09:00 बजे अशोक कुमार सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी का राँची में ईलाज के दौरान निधन हो गया।

स्व० सिंह के आकस्मिक निधन पर उनके आत्मा की शांती हेतु आज समाहरणालय गढ़वा परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर समेत सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए प्रार्थना किया गया। उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से उनके आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक अच्छे पदाधिकारी को खोया है, जो काफी पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं। उनके परिजनों को हर संभव सहायता पहुंचाया जाएगा। शोक सभा में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता समेत अन्य वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!