गढ़वा जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सम्पन्न, राज महेशवरम और राघवेंद्र नारायण सिंह बने अध्यक्ष एवं सचिव

गढ़वा : जिला क्रिकेट संघ का चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। इस चुनाव में  राज महेशवरम को अध्यक्ष पद पर एवं  राघवेंद्र नारायण सिंह को सचिव पद पर निर्वाचित किया गया।  महेश वरम ने अपने प्रतिद्वंद्वी  शैलेन्द्र पाठक को 40 वोट से हराया, जिसमें राज महेशवरम को 43 मत प्राप्त हुए, जबकि शैलेन्द्र पाठक को 3 मत मिले।

सचिव पद पर  राघवेंद्र नारायण सिंह ने अजय कांत को 42 वोट से हराया।  राघवेंद्र को कुल 44 मत मिले, जबकि  अजय कांत को मात्र 2 मत मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर  रविशंकर ने  संतोष मिश्रा को 39 मतों से हराया, जबकि संतोष मिश्रा को 4 और  जगन्नाथ राम को 3 मत प्राप्त हुए।

तीन उपाध्यक्ष और तीन संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ। निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

उपाध्यक्ष आलोक कुमार मिश्रा,डॉ. पंकज प्रभात  रेखा देवी, संयुक्त सचिव कुमार गौरव (विक्की सिंह), गौरव कुमार सिंह, अंकित राज

चुनाव प्रक्रिया का संचालन झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी श्री राहुल ऋषि, अधिवक्ता के देखरेख में हुआ। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा बल की तैनाती की थी।

नवनियुक्त सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वे गढ़वा जिले में क्रिकेट के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने संघ के सभी कार्यों में सुधार लाने और क्रिकेट को एक नई दिशा देने के लिए सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!