कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या कर फरार देवर, यूपी से गिरफ्तार

Location: Shree banshidhar nagar

भाभी क हत्या के बाद विजय ने चाचा के घर की थी चोरी

बंशीधर नगर :- स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुंबा पंचायत के अमरसरई गांव में राजकुमार उराव की 30 वर्षीय पत्नी रीना देवी की हत्या कर फरार आरोपी मृतिका के देवर विजय उराव को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया।

स्थानीय पुलिस ने हत्या के घटना के बाद आरोपी द्वारा अपने चाचा लक्ष्मी उराव के घर से चोरी किए गए सोने का मंगलसूत्र, मोबाइल तथा 21 सौ रुपए भी बरामद किया है। थाना प्रभारी कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोपी विजय उराव ने घर में ही अपनी भाभी रीना देवी का टांगी से काटकर हत्या कर दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार था जिसके बाद मेरे नेतृत्व में टीम गठित कर अनसंधान प्रारंभ किया गया जिसमे पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी आदित्य नायक ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात 8 बजे उतर प्रदेश के बिंदमगंज थाना क्षेत्र के धरतीडोलवा गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया की घटना के बाद आरोपी ने अपने चाचा लक्ष्मी उराव के घर से सोने का मंगल सूत्र, एक मोबाइल तथा 2100 रुपए का चोरी किया था जिसे बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा की गिरफ्तार आरोपी ने अपने भाभी की हत्या करने का बात भी स्वीकार किया है।उन्होंने बताया की हत्या के मामले में कांड संख्या 162/24 और चोरी के मामले में कांड संख्या 164/24 दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के साथ पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार रवि सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!