कांडी के पतिला गांव निवासी डॉ साकेत ने रांची में किया दिल की बीएसडी माइक्रो सर्जरी

Location: Garhwa

गढ़वा: कांडी निवासी डॉक्टर ने दिल का कठिन एवं झारखंड का पहला ऑपरेशन करके एक बच्ची को नया जीवन दिया है। इसके लिए उक्त डॉक्टर की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। मालूम हो कि कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत व गांव पतिला निवासी श्री कामेश्वर प्रसाद सोनी के पुत्र कार्डियक सर्जन डॉक्टर साकेत सोनी ने 9 वर्षीय बच्ची के हृदय का बिल्कुल जटिल एवं अपने तरह का पहला ऑपरेशन करके उसे जीवन दान दिया है। रांची स्थित पल्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में यह बीएसडी माइक्रो सर्जरी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लातेहार जिला के बालूमाथ निवासी नंदकिशोर साहू की 9 वर्षीया पुत्री को दिल में छेद था। इस बात की जानकारी होते ही परिवार के लोग बहुत परेशान हो गए। इलाज के लिए नंदकिशोर साहू ने अनेक अस्पतालों की खाक छानी। मगर सभी ने इलाज से साफ इन्कार कर दिया। राज्य से बाहर भी अनेक नामी गिरामी अस्पतालों में गए। मगर इलाज नहीं हो सका। तभी किसी ने उन्हें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर साकेत सोनी के विषय में बताया। रांची स्थित पल्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में नंदकिशोर साहू अपनी बेटी परी कुमारी के साथ पहुंचे। डॉक्टर साकेत सोनी ने उन्हें माइक्रो सर्जरी की सलाह दी और शत प्रतिशत सफलता का भरोसा दिलाया। चूंकि यह वीएसडी माइक्रो सर्जरी का झारखंड में पहला ऑपरेशन था। लेकिन डॉक्टर साकेत ने इसे चैलेंज के रूप में स्वीकार किया। और सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दो दिनों के बाद परी कुमारी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब परी कुमारी बिल्कुल स्वस्थ है। इस संबंध में डॉक्टर साकेत कुमार सोनी ने कहा कि वीएसडी जिसे मेडिकल टर्मिनोलॉजी में वेंट्रिकुलर सेफ्टी डिफेक्ट बोलते हैं। यह एक जटिल जन्मजात हृदय छिद्र होता है। जिसमें अधिकतर केस में ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही समय पर सर्जरी बहुत जरूरी होता है। सही समय पर सर्जरी नहीं होने से फेफड़ों का प्रेशर बढ़ता जाता है और जल्द ही मरीज ऑपरेशन के स्टेज को भी पार कर जाता है। ऐसी स्थिति में मरीज को बचाना असंभव की सीमा तक कठिन हो जाता है। 9 साल की बच्ची परी कुमारी को भी यही प्रॉब्लम था तथा बहुत सारे जगह से मना कर दिया गया था। इसका ऑपरेशन पल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में माइक्रो सर्जरी विधि से डॉक्टर साकेत सोनी ने किया। कम खर्चे में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन किया गया है। डॉ साकेत ने कहा कि दिल में किसी भी प्रकार का छिद्र होने से अब राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। मालूम हो कि इस तरह की बीमारी को लेकर झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लोग सीएमसी वेल्लोर, बेंगलुरु, हैदराबाद एवं छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित अस्पतालों के साथ-साथ पीजीआई लखनऊ एवं दिल्ली के कई अस्पतालों का चक्कर लगाया करते हैं। जो कमजोर आर्थिक स्थिति वाले लोगों के लिए कतई संभव नहीं है। अब अपने कांडी प्रखंड क्षेत्र के एक गांव पतिला निवासी हृदय रोग के प्रसिद्ध डॉक्टर साकेत सोनी ने झारखंड में अपने तरह के पहले ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए इलाज का रास्ता आसान कर दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!