कलयुगी बहू की मार से आहत ससुर ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

Location: Manjhiaon

बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव में घरेलू विवाद ने ली एक जान, पुलिस जांच में जुटी

मझिआंव (गढ़वा)। बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव में एक घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर ने सदमे में आकर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना में बहू द्वारा ससुर की लाठी-डंडे से पिटाई किए जाने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ईश्वरी यादव (उम्र लगभग 45 वर्ष) और उनकी बहू श्वेता देवी (25 वर्ष) के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकान के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। बहू श्वेता देवी को सरकार की ओर से आवास की राशि मिली थी, लेकिन वह बड़े आकार का मकान बनाना चाहती थी, जिसके लिए ससुर से अतिरिक्त पैसों की मांग कर रही थी। ससुर ने अर्थिक असमर्थता जताते हुए सरकारी राशि में ही घर बनाने की बात कही।

इसी बात को लेकर शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि श्वेता देवी ने अपने ससुर की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इस मानसिक आघात को ईश्वरी यादव बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने जहर खा लिया

परिजनों ने उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर गढ़वा सदर अस्पताल, फिर वहां से तुंबेगाड़ा रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही शनिवार की रात करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई।

शव को वापस गांव लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, और स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक ईश्वरी यादव की पत्नी दिव्यांग हैं और उनकी एक नाबालिग पुत्री कस्तूरबा विद्यालय, बरडीहा में पढ़ती है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अत्यंत दयनीय बताई जा रही है।

वहीं श्वेता देवी के पिता राम अवतार यादव (निवासी खजुरी, नगर पंचायत क्षेत्र) ने भी स्वीकार किया है कि “गांववालों के अनुसार मेरी बेटी ने ससुर की पिटाई की थी, हालांकि मैं खुद मौजूद नहीं था।”

इस मामले में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि “मामले की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!