ओवरलोड गिट्टी लदे दो हाईवा जब्त

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 20, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

मेदिनीनगर।
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबियाखाड़ के चुकड़ु मोड़ पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड गिट्टी लदे दो हाईवा को जब्त किया है। यह कार्रवाई माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार एवं सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार दोनों हाईवा सतबरवा से गिट्टी लोड कर पाटन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जांच अभियान के क्रम में वाहनों की जांच की गई, जहां दोनों हाईवा ओवरलोड पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए दोनों हाईवा को सदर थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस एवं खनन विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!