उपायुक्त के निदेशानुसार वरीय पदाधिकारियों ने अपने आवंटित प्रखंडों का किया दौरा

उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी रंका एवं जिला परिवहन पदाधिकारी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर पंचायतों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं आदर्श बनाने की दिशा में उपायुक्त, गढवा अनन्य मित्तल के निर्देश के आलोक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, गढवा सुशील कुमार राय द्वारा प्रखण्ड मेराल के विभिन्न ग्राम पंचायतों यथा- मेराल (पश्चिम), गोंदा और बाना का निरीक्षण किया गया। पंचायतों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पंचायतों को आदर्श एवं आत्मनिर्भर पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में बेहतर कार्य करने के निदेश दिए गयें।

पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग, उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने की स्थिति एवं पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निदेश संबंधित पंचायत सचिवों को दिया गया, ताकि ग्रामीण जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने ग्राम पंचायत भवन में प्रत्येक दिन रह कर पंचायत सचिव/सहायक को कार्यों का निर्वहन करने एवं अपनी उपस्थित अनिवार्य रूप से उपस्थिति पंजी में बनाने का निदेश दिया गया। साथ ही VLE को भी प्रत्येक दिन ग्राम पंचायत भवन में रह कर कार्यों का निष्पादन करने और सभी संबंधित रजिस्टर को मेंटेन रखने का निदेश दिया गया।

सभी संबंधित मुखिया व पंचायत सचिवों को पंचायत कार्यालयों को साफ सुथरा रखते हुए कार्यों का निर्वहन करने की बात कही गई। पंचायत भवनों में समुचित साफ सफाई, रंग रोगन, सौंदर्य करण व आवश्यक सुविधा के लिए पंचायत सुदृढीकरण की राशि का उपयोग करने का निदेश दिया गया।

उक्त निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मेराल, प्रखण्ड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद, कनीय अभियंता, संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थें।

अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप ने भी भंडरिया प्रखंड के जेनेवा, फकीराडीह एवं बीजका पंचायत का निरीक्षण किया। पंचायत निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की एवं आम जनों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सतर्कता, पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्णपूर्ण संचालन के निर्देश दिए गए।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा बिशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न ग्राम पंचायत का निरीक्षण संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई एवं उनके समयबद्ध कार्यान्वयन तथा पारदर्शिता के साथ योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!