नशा से उत्पन्न सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान

Location: Ramana

रमना : प्रखंड मुख्यालय के गोसाइबाग मोहल्ले के युवाओं व स्थानीय लोगों ने नशा और उससे उत्पन्न सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मंगलवार को मुहल्ले आयोजित बैठक में शराब पीने, बनाने व बेचने का विरोध करने का सामूहिक निर्णय लिया गया। लोगों ने कहा कि नशे के कारण समाज में घरेलू कलह, आपसी विवाद व अपराध जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इसकी रोकथाम के लिए मोहल्लेवासियों ने कई बार थाना पुलिस को भी सूचना दी थी। लेकिन रोकथाम नही होने की स्थित में मोहल्ले वासियों ने खुद पहला आरंभ कर दिया है|

बैठक में अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार तथा सचिव उदय राम को मनोनीत किया गया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशन राम, अनूज चंद्रवंशी व मुन्ना पासवान को संरक्षक बनाया गया।
बैठक के अंत में रामकिशन राम ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया| इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, अरविंद पासवान, मुरली राम, दशरथ राम, अजीत कुमार, अमरेश, नीरज, मिथुन सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!