Location: Meral
मेराल। प्रखंड क्षेत्र के हासनदाग गांव में बुधवार को माहिको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खरीफ महोत्सव किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित माहिको प्राइवेट लिमिटेड के टेरिटाटी बिजनेश मैनेजर सौरभ सिंह ने कंपनी के उत्पादक के साथ-साथ उत्पादन में बढ़ोतरी करने का लोगों से तरीका साझा किया साथ ही वैज्ञानिक तरीके से खेती एवं रोग नियंत्रण का जानकारी दिए आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए कंपनी ने अपने चयनित आदर्श ग्राम में खरीफ महोत्सव किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें हासनदाग, रेजो आदि गांव के किसान शामिल हुए। इस अवसर पर प्रतिनिधि प्रशिक्षक राम मणि मिश्रा वीडीसी नंदू चौधरी मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी अरुण कुमार चौबे द्वारका चौबे बृजराज चौबे श्याम सुंदर चौबे लक्ष्मण राम बदन चौधरी अखिलेश चौबे अनवर अंसारी दिवाकर चौबे मथुरा चौधरी विवेकानंद चौबे सुनील राम मुखलाल चौधरी सहित अनेकों किसान शामिल थे।











