ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने की मांग को पूर्व मंत्री ने दी नई धार, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

प्रस्तावित प्रखंड क्षेत्र के छह पंचायतों के ग्रामीण वर्षों से कर रहे हैं मांग

गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड से अलग ओखरगाड़ा को नया प्रखंड बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन में श्री ठाकुर ने कहा कि मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा पूर्वी एवं पश्चिमीअरंगीबिकतामचेचरिया और खोरीडीह पंचायतों के ग्रामीण वर्षों से ओखरगाड़ा को नया प्रखंड बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओखरगाड़ा से मेराल प्रखंड मुख्यालय की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, अंचल और प्रखंड कार्यालय तक पहुंचने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

श्री ठाकुर ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि पहले भी उन्होंने इस विषय को सरकार के समक्ष रखा है और ग्रामीणों की लगातार होती मांग को देखते हुए अब इसे जनहित में अविलंब स्वीकृति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि इन छह पंचायतों को मिलाकर ओखरगाड़ा को नया प्रखंड बनाया जाता है, तो इससे प्रशासनिक कार्यों की सुगमता के साथ-साथ सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ भी लोगों को मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!