अमित शाह के काफिले में घुसे दो नशेड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Location: रांची

रांची: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रांची दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। अमित शाह के काफिले में दो नशेड़ी बाइक से घुस गए । हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
अमित शाह रांची एयरपोर्ट से प्रभात तारा मैदान जा रहे थे जहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रदेश कर समिति की बैठक में उन्हें शामिल होना था। इसी बीच बिरसा चौक के निकट बाइक पर सवार दो युवक काफिले में घुस गए। उनके घुसते ही अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जगन्नाथपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों नशे में थे। इसलिए काफिले में घुस गए। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
error: Content is protected !!