हुसैनाबाद थाना प्रभारी और डीटीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान,पकड़े गए 107 वाहन

Location: पलामू

मेदिनीनगर।हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी और पलामू डीटीओ ने बुधवार की शाम हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट और लाइसेंस के वाहन चलाने वाले लोगो का 107 दो पहिया वाहन पकड़ा गया। पकड़े गए वाहनों में 67 वाहन का ऑन द स्पॉट चालान काट कर छोड़ दिया गया। वही 40 वाहन का फाइन नहीं हो पाया उन वाहनों को जब्त कर सुरक्षित थाना में ही रखा गया है।बताते चले की इस वाहन चेकिंग अभियान से हुसैनाब्द थाना क्षेत्र की जनता में हड़कंप मचा हुआ है।लोग गांव में इसकी चर्चा करते फिर रहे हैं।वहीं मौके पर उपस्थित हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि पहली बार हुसैनाबाद पुलिस और डीटीओ द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चला कर 107 वाहन को पकड़ा गया है।वही हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने आम जनता से अनुरोध किया है कि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट और वाहन से संबंधित जरूरी कागजात के बिना वाहन ना चलाएं।यदि बिना हेलमेट और वाहन से संबंधित कागजात के बिना वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो वाहन का फाइन करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!