हासनदाग बालू घाट का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

Location: Meral


मेराल। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने रविवार को हासनदाग बालू घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर बालू उठाव के कार्य में लगे हुए पाए गए। हालांकि एसडीएम के पहुंचते ही दस से अधिक ट्रैक्टर चालक नदी में ही बालू पलटकर वहां से फरार हो गए। वहीं तीन ट्रैक्टर चालकों ने पंचायत द्वारा निर्गत चालान प्रस्तुत किया।
निरीक्षण के दौरान यह आशंका व्यक्त की गई कि जो ट्रैक्टर चालक बालू पलटकर भागे, उनके पास संभवतः वैध चालान नहीं था। मौके पर यह भी जानकारी मिली कि संबंधित मुखिया द्वारा अपने आवास से ही चालान निर्गत किया जाता है। घाट पर चालान निर्गत करने एवं बालू उठाव से संबंधित कोई समुचित अभिलेख उपलब्ध नहीं पाया गया। साथ ही यह स्पष्ट व्यवस्था भी नहीं मिली कि किस व्यक्ति के नाम से चालान निर्गत हुआ है और कौन व्यक्ति बालू का परिवहन कर रहा है।
एसडीएम ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत द्वारा निर्धारित 100 रुपये का चालान कटवाने के बाद ही बालू का उठाव करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बालू आवश्यक है, लेकिन इसका उठाव निर्धारित नियमों एवं वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप ही किया जाना चाहिए।
घाट पर पाई गई अव्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मुखिया से कारण बताओ स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कुछ ट्रैक्टर ऐसे भी पाए गए जिन पर पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी। इस पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में बिना नंबर वाले वाहनों के पाए जाने पर भारी जुर्माना सहित अन्य विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य बालू जैसे खनिज संसाधनों का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों से नियमों का पालन करने तथा वैध चालान के साथ ही बालू का परिवहन करने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!