सेवा की मिसाल बना अग्रवाल परिवार, 79वें सप्ताह भी जरूरतमंदों को कराया भोजन

Location: Garhwa


गढ़वा : शहर के संकट मोचन मंदिर परिसर में अग्रवाल परिवार द्वारा लगातार 79वें सप्ताह भी जरूरतमंदों के बीच प्रसाद रूपी खिचड़ी का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य हर शनिवार को निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

इस मौके पर सुरभि अग्रवाल ने कहा, “जरूरतमंदों को भोजन कराकर जो आत्मिक संतोष मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। यह सेवा कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है।” उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे इस प्रकार के पुण्य कार्यों में सहभागी बनें।

इस सेवा कार्यक्रम में अग्रवाल परिवार के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिनमें चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अमित कश्यप, विनय कश्यप, हर्ष अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर भोजन वितरण कर सेवा कार्य को सफल बनाया।

हर्ष अग्रवाल ने इस अवसर पर जानकारी दी कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शिवनाथ प्रसाद अग्रवाल का हाल ही में रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया, जो समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे अत्यंत मृदुभाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। समस्त अग्रवाल परिवार ने उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

यह सेवा कार्य गढ़वा में सामाजिक समर्पण और मानवीयता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!