सीआरपीएफ 172 बटालियन कैंप गढ़वा में सेवानिवृत्त अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, साहसिक कार्यों की सराहना

Location: Garhwa


गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ 172 बटालियन के कैंप परिसर में विभाग के एक सेवानिवृत्त निरीक्षक तथा दो उप निरीक्षकों के सम्मान में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त निरीक्षक दिनेश कुमार तथा उप निरीक्षक सुभाष चंद्र और अनिरुद्ध यादव को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर 172 बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इन अधिकारियों ने अपने सेवा काल के दौरान देश के विभिन्न नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों एवं जम्मू-कश्मीर जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।
कमांडेंट वर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारी अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के पदकों से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की कार्यशैली और अनुशासन आने वाली पीढ़ी के जवानों और अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके योगदान को याद किया। विदाई समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!