सड़क दुर्घटना में मनातू झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल,पत्नी और बच्चा खतरे से बाहर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा चौक के नजदीक सड़क दुर्घटना में मनातू प्रखंड के झामुमो अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुशार मंगलवार की शाम बसंत कुमार सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपाची बाइक पर सवार होकर चैनपुर चांदो गांव रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में रेड़मा चौक के पास एक कार ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया।जिसमे बाइक से गिर कर बसंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।उनका दाहिना पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जबकि पत्नी और बच्चा को हल्की चोट लगी है।दोनो मां बेटे खतरे से बाहर है।वही घटना की जानकारी मिलने पर टिओपी वन टाइगर मोबाइल के जवान राकेश कुमार सिंह,संतन कुमार,रोहित कुमार,इसरार अहमद घटनास्थल पर पहुंच कर घायल बसंत सिंह को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में तैनात डॉक्टर रोहित पांडे के देखरेख में चल रहा है।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल बसंत सिंह का इलाज करवा रहे हैं।घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!