सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत पिता गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पाटन थाना क्षेत्र के जुड़वा कला गांव निवासी केदार भुइयां का पुत्र कुंदन कुमार उम्र 12 वर्ष की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।जबकि केदार भुइयां उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे केदार भुइयां और पुत्र कुंदन भुइयां डाल्टेनगंज से टेंपो पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में नौडीहा गांव में टेंपो से उतर रहे थे।इसी दौरान तेज गति से आ रहे ईट लदे ट्रैक्टर ने दोनों पिता पुत्र को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के धक्के से पुत्र कुंदन भुइयां की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पिता केदार भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।जबकि घायल केदार भुइयां को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।जहां इलाज के बाद भी केदार भुइयां की हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!