सगमा में मूसलधार बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन गरमा फसल पर खतरा—किसानों में बढ़ी चिंता

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार दोपहर से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने बाद में मूसलधार बारिश का रूप ले लिया। दोपहर तीन बजे से चार बजे के बीच झमाझम बारिश ने लोगों को तपती धूप और उमस से राहत दी, लेकिन इस मानसून पूर्व बारिश ने गरमा फसल की चिंता बढ़ा दी है।

किसानों का कहना है कि इतनी अधिक बारिश उनके खून-पसीने से उगाई गई फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। सगमा प्रखंड में बैंगन, खीरा, लौकी, साग, भिंडी जैसी गरमा फसलें बड़ी मात्रा में लगाई जाती हैं, जो अधिक पानी सहन नहीं कर पातीं।

किसान नंदू कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, लालू कुशवाहा, रामचंद्र शाह, बिनोद गुप्ता, रविंद्र कुशवाहा, नरेश पाल, रघु कुशवाहा, सुरेंद्र मेहता और उदय मेहता ने बताया कि लगातार दूसरे दिन बारिश हो रही है, जिससे फसल गलने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने कहा कि अगर खेतों से पानी जल्द नहीं निकला, तो फसलें खराब हो सकती हैं।

कुल मिलाकर जहां आम लोगों को मौसम ने राहत दी है, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बारिश की यह मार उनकी मेहनत और आय दोनों पर भारी पड़ सकती है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!