भवनाथपुर में बारातियों से भरी पिकअप वैन पेड़ से टकराई, 8 नाबालिग घायल—चार की हालत गंभीर

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा): भवनाथपुर-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर स्थित विद्युत सबस्टेशन के समीप शुक्रवार की रात बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन पर सवार आठ नाबालिग बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में यूपी के विंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव निवासी प्रदीप कुमार (10), सत्यनारायण गोड़ (14), सुबेश कुमार (10, पिता पिंटू भुइंया), मुकेश कुमार (11, पिता जगमोहन गोड़), विकास कुमार (11, पिता विनय कुमार), रामकुमार (13, पिता भोला गोड़), पप्पू (11, पिता जगमोहन गोड़), और जयप्रकाश गोड़ (12, पिता उपप्रधान गोड़) शामिल हैं।

सभी घायलों को स्थानीय बारातियों द्वारा भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. फैज अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विकास कुमार, रामकुमार गोड़, पप्पू गोड़ और जयप्रकाश गोड़ को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी बाराती उत्तर प्रदेश के बरीखड़ गांव से झारखंड के खरौंधी थाना अंतर्गत चौरिया गांव बारात जा रहे थे। इसी दौरान छः माइलवा स्थित विद्युत सबस्टेशन के पास तेज गति में चल रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक नशे की हालत में था, जिससे यह हादसा हुआ।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!